फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 सालों में पहली बार स्थापना दिवस नहीं मनाएंगे एनएसजी कमांडो

Mon, 17 Oct 2016 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : wikipedia
विज्ञापन
32 साल के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) अपना स्थापना दिवस नहीं मनाएगा। एनएसजी ने रविवार को साफ कर दिया कि देश में सुरक्षा और सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर वह इस बार पारंपरिक स्थापना दिवस समारोह का आयोजन नहीं करेगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 1984 में गठित ‘ब्लैक कैट’ कमांडो फोर्स ने फैसला किया है कि वह इस बार मानेसर के नजदीक गैरीसन में लोगों के लिए काउंटर-टेरर और काउंटर-हाइजैक ड्रिल का आयोजन नहीं करेगा। इसके बजाए वह कमांडो के लिए पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ (भोज) और आतंकवाद के विषय पर एक व्याख्यान सत्र का आयोजन करेगा। 

एनएसजी हर साल इस दिन बड़े समारोह का आयोजन करती है। साथ ही गृह मंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित कर अपने कर्मियों को सम्मानित करती है, लेकिन इस बार सुरक्षा खतरे को देखते हुए एनएसजी ऐसा नहीं करेगी।
विज्ञापन


एनएसजी के आधिकारिक बयान में कहा गया कि नए महानिदेशक एसपी सिंह ने जन समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कामनवेल्थ गेम्स के आयोजन के कारण एनएसजी ने पारंपरिक स्थापना दिवस समारोह को 16 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें