फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल सेतु: प्रधानमंत्री बोले- विकास के लिए समुद्र से टकरा सकते हैं, लहरों को चीर सकते हैं...ये मोदी की गारंटी

Sat, 13 Jan 2024 05:32 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

पीएम ने कहा कि इस परियोजना का पूरा होना ही उनकी गारंटी है। लोग इस बात से तंग आ चुके थे कि बड़ी परियोजनाएं रुकी हुई थीं। लोगों ने इनके पूरा होने की उम्मीद भी छोड़ दी थी लेकिन यह मोदी की गारंटी है कि देश बदलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास के लिए समुद्र से टकरा सकते हैं, लहरों को भी चीर सकते हैं, ये मोदी की गारंटी है। पीएम ने कहा, हमारी सरकार की नीयत साफ है। आज सरकार की निष्ठा सिर्फ और सिर्फ देश, देशवासियों के प्रति है। जैसी नीयत और निष्ठा होती है, वैसी ही नीति भी होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इसमें देश का सबसे लंबा पुल अटल सेतु भी शामिल है।
विज्ञापन


अटल सेतु के उद्घाटन के बाद एक जनसभा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाते हुए पीएम ने कहा कि इस परियोजना का पूरा होना ही उनकी गारंटी है। लोग इस बात से तंग आ चुके थे कि बड़ी परियोजनाएं रुकी हुई थीं। लोगों ने इनके पूरा होने की उम्मीद भी छोड़ दी थी लेकिन यह मोदी की गारंटी है कि देश बदलेगा। आज से 10 साल पहले हजारों, लाखों करोड़ रुपये के महाघोटालों की चर्चा होती थी। आज हजारों करोड़ रुपये के महापरियोजनाओं के पूरा होने की बात होती है।

पहले की सरकारों ने समय और कर के पैसे की परवाह नहीं की...
पीएम ने कहा कि दशकों शासन करने वाले लोगों ने देश के समय और कर के पैसे, दोनों की परवाह नहीं की। इसलिए पहले के दौर में कोई भी परियोजना या तो जमीन पर उतरती नहीं थी या दशकों तक लटकी रहती थी। अटल सेतु की योजना भी सालों पहले से चल रही थी लेकिन इसे पूरा करने का सौभाग्य हमें मिला। 24 दिसंबर 2016 का दिन मैं नहीं भूल सकता। जब मैं अटल सेतु के शिलान्यास के लिए यहां आया था। तब मैंने छत्रपति शिवाजी को नमन करते हुए कहा था कि लिखकर रखिए, देश बदलेगा भी और देश बढ़ेगा भी।
विज्ञापन


युवा सियासत में आकर परिवारवाद की राजनीति खत्म करें
इससे पहले नासिक में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से सक्रिय राजनीति में आने की अपील करते हुए कहा कि आपके आने से परिवारवाद की राजनीति का अंत होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ने से घरानाशाही खत्म होगी। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। राजनीति में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक बढ़ेगी, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा, परिवारवाद की राजनीति ने देश को भारी नुकसान पहुंचाया है। मोदी ने युवाओं को जल्द से जल्द खुद को मतदाता सूची में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, पहली बार के मतदाता भारत के लोकतंत्र में नई ऊर्जा और शक्ति ला सकते हैं। यदि युवा वोट देकर अपने राजनीतिक विचार व्यक्त करें तो देश का भविष्य अच्छा रहेगा।

युवाओं को दिए तीन मंत्र
मोदी ने कहा, देश का युवा जब अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करेगा तभी देश और समाज का उत्थान होगा। इसके लिए पीएम ने युवाओं को मेड इन इंडिया उत्पाद का इस्तेमाल करने, किसी भी तरह के नशे के सेवन से दूर रहने और मां-बहन के प्रति अपशब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने के तीन मंत्र दिए।

दो पटरियों पर एक साथ हो रहा विकास
पीएम ने कहा कि आज भारत का विकास दो पटरियों पर एक साथ हो रहा है। आज एक तरफ गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए महाअभियान है तो दूसरी ओर देश के कोने-कोने में चल रही महापरियोजनाएं हैं। हम अटल पेंशन योजना भी चला रहे हैं और अटल सेतु भी बना रहे हैं। हम आयुष्मान भारत योजना भी चला रहे हैं और वंदेभारत-अमृतभारत ट्रेनें भी बना रहे हैं।

विकसित भारत में सबके लिए सुविधा और सबकी समृद्धि होगी
पीएम मोदी ने कहा कि अटल सेतु विकसित भारत की तस्वीर है। विकसित भारत कैसा होने वाला है, उसकी एक झलक है। अटल सेतु युवा साथियों के लिए नया विश्वास लेकर आ रहा है। उनके बेहतर भविष्य का रास्ता अटल सेतु जैसे आधुनिक आधारभूत संरचना से होकर गुजरता है।

मुंबई को जल्द ही मिलेगी बुलेट ट्रेन....
मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं। कुछ जल्द ही पूरे हो जाएंगे। कोस्टल रोड, फ्री वे के अलावा मुंबई को भी जल्द ही बुलेट ट्रेन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें