फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत में बढ़ेगा कोहरा: सर्दियों में ट्रेनों की रफ्तार पर नहीं लगेगा ब्रेक, जानें रेलवे की तैयारी

Mon, 16 Nov 2026 05:38 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने सर्दियों के मौसम में घने कोहरे से निपटने के लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ट्रैकमैन लगातार पटरियों की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारी भी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में ठंड का मौसम शुरू हो रहा है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का असर भी तेज होने लगेगा। हर साल सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। कई ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं, तो कुछ को निरस्त करना पड़ता है। हालांकि, इस बार रेलवे ने इससे निपटने की तैयारी पहले ही कर ली है। उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के रूट पर फॉग सेफ्टी डिवाइस (एफएसडी) का सिग्नल सिस्टम अपडेट किया गया है। रेलवे को उम्मीद है कि इससे कोहरे में ट्रेन संचालन पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुचारू रहेगा।
विज्ञापन


सर्दियों में उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहता है। ऐसे में रेल पटरियों और सिग्नल को देखना मुश्किल हो जाता है। लोको पायलट को दूर से सिग्नल दिखाई नहीं देते। इस वजह से उन्हें ट्रेन की रफ्तार कम रखनी पड़ती है। इससे हादसों का खतरा भी बना रहता है। वहीं, ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी होती है। रेलवे हर साल कोहरे से निपटने के लिए फॉग मैनेजमेंट प्लान तैयार करता है। इसके बावजूद ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ता है। इस बार एफएसडी के सिग्नल सिस्टम को अपडेट किया गया है। रेलवे का दावा है कि इससे कोहरे के दौरान होने वाली दिक्कतें काफी कम होंगी।

लोको पायलट को पहले ही मिलेगी सिग्नल की जानकारी
उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के रूट पर अधिकांश ट्रेनों में यह उपकरण लगाया गया है। इसकी मदद से लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नल की जानकारी पहले ही मिल जाएगी। ट्रेन जैसे ही किसी सिग्नल के तय दायरे में पहुंचेगी, उससे जुड़ी जानकारी इंजन में लगी डिस्प्ले पर दिखाई देने लगेगी। इससे घने कोहरे में भी लोको पायलट को पता रहेगा कि आगे कौन सा सिग्नल है।
विज्ञापन


500 मीटर पहले देगा आवाज से अलर्ट
फॉग सेफ्टी डिवाइस इंजन की गति, आगे आने वाले स्थान की दूरी और समय की जानकारी देता है। ट्रेन जब किसी स्थान से 500 मीटर दूर रह जाती है तो यह उपकरण आवाज के जरिये अलर्ट देता है। घने कोहरे से प्रभावित इलाकों में इसका शत-प्रतिशत इस्तेमाल किया जाता है।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
इस बार कोहरे के कारण पहले के मुकाबले कम ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की उम्मीद है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से मार्च के पहले सप्ताह तक कुछ ट्रेनें चुनिंदा दिनों में निरस्त रहेंगी। वहीं, कुछ ट्रेनों के फेरों में कटौती की जाएगी।

ये ट्रेनें बीच-बीच में रहेंगी निरस्त
  • - कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस
  • - काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस
  • - गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
  • - आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • - संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
  • - आनंद विहार टर्मिनल-संतरागाछी एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के फेरों में होगी कटौती
  • - भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
  • - आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर एक्सप्रेस
  • - गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
  • - आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • - मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
  • - आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस
  • - छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस
  • - फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस
  • - टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस
  • - सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस
  • - टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस
  • - शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस
  • - अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस
  • - सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस
  • - कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
  • - आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
  • - अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली जंक्शन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस
  • - दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें