फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कोहरे से हुई 2018 की शुरुआत, जीरो विजिबिलिटी के कारण 91 ट्रेनें प्रभावित

Mon, 01 Jan 2018 10:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
Fog in Delhi NCR - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली और आसपास के इलाकों में नए साल का स्वागत घने कोहरे के साथ हुआ है। घने कोहरे के कारण पांच घरेलू और सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का समय प्रभावित हुआ, जबकि एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। 
विज्ञापन


न्यू ईयर सेलिब्रेशनः जश्न में डूबा पूरा देश, युवाओं में उत्साह तो सड़कों पर लगा जाम

दिल्ली समेत पूरा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कोहरे की चादर से ढक गया है। इसके कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कोहरे की वजह से 56 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, 20 का समय परिवर्तित करना पड़ा, जबकि 15 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इस तरह कुल 91 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पिछले दो दिन से दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त ठंड बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं एयरपोर्ट रनवे पर भी विजिबिलिटी 100 मीटर से कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Operations at Delhi Airport, temporarily suspended due to low visibility, have now resumed. Many flights continue to be delayed <a href="https://t.co/ofxjjGd6cH">pic.twitter.com/ofxjjGd6cH</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/947691631012061185?ref_src=twsrc%5Etfw">January 1, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें