फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के घर बजी शहनाई; बेटी परकला ने प्रतीक संग रचाई शादी

Thu, 08 Jun 2023 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी शादी के बंधन में बंध गई हैं। केंद्रीय मंत्री के बेंगलुरु स्थित घर पर आयोजित समारोह में सादगी के साथ उनकी बेटी परकला वांगमयी ने गुजरात के प्रतीक दोशी के साथ शादी रचाई। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी समारोह का आयोजन बेंगलुरु के एक होटल में किया गया। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शादी के दौरान परिवार और कुछ दोस्त ही मौजूद रहे। समारोह में किसी राजनीतिक दिग्गज को नहीं बुलाया गया था। परकला की प्रतीक संग शादी हिंदू परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई।

पहले परकला वांगमयी के बारे में जानिए
सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी एक फीचर लेखिका हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग से मास्टर डिग्री ली है। उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई भी की है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने सितंबर 2019 में डॉटर्स डे के दिन परकला के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। उन्होंने एक ट्वीट में परकला को एक दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया था।
विज्ञापन




अब पढ़िए कौन हैं प्रतीक दोशी
गुजरात के रहने वाले प्रतीक दोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास सहयोगी में से एक हैं। प्रतीक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) हैं। वह 2014 में पीएमओ पहुंच गए थे, जब नरेंद्र मोदी पहली बार पीएम बने। इसके बाद जब मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए पीएम बने, तो उन्हें जून 2019 में संयुक्त सचिव के पद पर ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया। सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से स्नातक प्रतीक दोशी ने नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान गुजरात सीएमओ में शोध सहायक के रूप में काम किया था। प्रतीक फिलहाल पीएमओ में शोध और रणनीति पर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें