फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के 6 जिलों में बाढ़ ने मचाई तबाही, 6400 हेक्टेयर फसल बर्बाद, 60 हजार लोग प्रभावित

Mon, 08 Jun 2020 06:35 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

असम में बाढ़ के हालात रविवार को भी गंभीर बने रहे। राज्य के छह जिलों में मूसलाधार बारिश से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर करीब 60 हजार पहुंच चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ का पानी लखीमपुर जिले से पीछे हट गया है, लेकिन इसने दो नए जिलों धेमाजी और पश्चिमी कार्बी आंग्लांग को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके अलावा 103 गांवों की 6439 हेक्टेयर फसलें बारिश के पानी में बह गई हैं।

विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन अधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, धेमाजी, गोलपाड़ा, नागौंव, होजई, पश्चिमी कार्बी आंग्लाग और कचहार जिलों में बाढ़ के कारण करीब 59,840 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव गोलपाड़ा पर पड़ा है, जहां 42000 लोगों पर इस आपदा का प्रभाव पड़ा है। इसके बाद होजई (13 हजार से ज्यादा लोग) और पश्चिमी कार्बी आंग्लांग में 3000 लोगों को बाढ़ का कहर झेलना पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक बाढ़ में करीब 10 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें