ओडिशा के बालासोर और मयूरभंज में सुवर्णरेखा नदी में बाढ़ से निपटने के लिए निचले इलाकों से बड़े पैमानों पर लोगों का निकालने का अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य पहले से ही लगातार बारिश के कारण महानदी में बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहा है, जिससे सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं इसमें से पांच लाख अब भी 763 गांवों में फंसे हुए हैं। इस बीच संबलपुर जिले कुचिंडा इलाके में दो शव बरामद हुए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई।
कालाहांडी में भी भारी बारिश
भारी बारिश के बीच कालाहांडी के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बारिश का पानी उनके घरों में घुस गया है और सड़कों में डूब गई हैं।
मध्य प्रदेश में भी हालात विकट
मध्य प्रदेश में भी बाढ़ से हालात विकट हो गए हैं। भारी बारिश के कारण जबलपुर के हनुमान ताल में पानी भर गया है। एसडीएम ने बाताया कि लगातार लगातार बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते नर्मदापुरम जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश रहेगा, जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।