फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood: असम में बाढ़ से 29 लाख लोग प्रभावित, 14 की मौत, भारी बारिश से गुजरात के कई निचले हिस्से जलमग्न

Sat, 02 Jul 2022 10:28 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, दिसपुर/अहमदाबाद

सार

गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन ठप हो गया और सूरत, बनासकांठा व आणंद जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
असम और गुजरात के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। 30 जिलों के 29.70 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बाढ़ के पानी में बहने से 6 बच्चे समेत 14 की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही इस साल बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 173 पर पहुंच गई है। मोरीगांव के सिंगीमारी में हालात यह है कि लोग तटबंधों और अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं यहां पिछले एक महीने में दो बार बाढ़ आई है। स्थानीय निवासी बाबुल विश्वास ने कहा कि वह सड़क पर परिवार के साथ रहने को मजबूर हैं। बाढ़ की वजह फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। 
 
बराक तटबंध टूटने के मामले में एक गिरफ्तार   
असम के कछार जिले में बराक नदी तटबंध के टूटने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। तटबंध के टूटने की वजह से सिलचर शहर में भीषण बाढ़ आई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेथकुंडी इलाके के रहने वाले काबुल खान को शुक्रवार रात उसके घर से पकड़ा गया। खान ने तटबंध टूटने का वीडियो कथित रूप से फिल्माया था, जिसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को तटबंध स्थल का दौरा करते समय लोगों को दिखाया था।
विज्ञापन


सरमा ने लोगों से वीडियो में आवाज पहचानने को कहा था। बाद में इस व्यक्ति की पहचान खान के रूप में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

भारी बारिश से गुजरात के कई हिस्से जलमग्न
गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन ठप हो गया और सूरत, बनासकांठा व आणंद जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बोरसड तालुक के कुछ गांवों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण बाढ़ आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल ने आणंद जिले में बारिश से प्रभावित गांवों में 380 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

सूरत के पलसाणा तालुक में शनिवार सुबह तक 209 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी गुजरात के बनासकांठा में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें