फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के इन देशों में पानी पर तैरता है बाजार, भारत भी नहीं है पीछे

Wed, 10 Oct 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
floating markets - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज हम आपको फ्लोटिंग मार्केंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यानी ऐसे बाजार जो पानी में तैरते हैं। ये मार्केट दुनिया के कई बड़े देशों में मौजूद हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है। भारत में भी ऐसे तैरते हुए बाजार मौजूद हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ फ्लोटिंग मार्केंट्स और इनकी खासियतों के बारे में-
विज्ञापन

इंडोनेशिया

2 of 8
इंडोनेशिया में एक नहीं बल्कि कई फ्लोटिंग मार्केट हैं। यहां बेरितो नदी पर माउरा कुइन फ्लाेटिंग मार्केट है, मातापुरा नदी पर भी सिरिंग पिएरे टेंडीन मार्केट है और साउथ कलिमांतान स्थित आह पूंग नामक फ्लोटिंग मार्केट केकिस नदी पर लगता है। इंडोनेशिया के नुसानतारा फ्लोटिंग मार्केट में तो म्यूजियम भी है।  

इनमें सबसे खास है इंडोनेशिया का बंजरमसिन फ्लोटिंग मार्केट। यहां कई तरह की स्थानीय हस्तकलाएं, मसाले, फल और सब्जियां बेची जाती हैं। यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि पर्यटक भी खरीदारी के लिए आते हैं। यहां का लोक बैंटेन फ्लोटिंग मार्केट दुनियाभर में मशहूर है। यह बाजार सुंगाई पिनांग विलेज में स्थित है। इसे पासर अपुंग सुंगाई मार्तापुरा नाम से भी जाना जाता है। यह बिल्कुल माउरा कुइन फ्लोटिंग मार्केट की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलता है ये सब सामान

3 of 8
बहते पानी के बीच हिचकोले लेती नाव पर क्रेता और विक्रेता कारोबार करते हैं, यह दृश्य पर्यटकों के लिए उत्सुकता भरा होता है। पानी पर बसे इस मार्केट में नाव पर सब्जी, फल, सजावट, कॉस्मेटिक्स से लेकर खाने-पीने की दुकानें भी हैं। यहां सजावट के लिए पारंपरिक क्राफ्ट से बनी वस्तुएं भी मिलती हैं।

छोटी-छोटी नावों पर सवार होकर आते हैं लोग

लोग यहां छोटी-छोटी नावों पर सवार होकर आते हैं। इन नावों को जुकुंग कहा जाता है। मार्केट तक सुबह एक बड़ी नाव के पीछे सारी नावों को बांधकर ले जाया जाता है। एक बड़ी नाव करीब 20 छोटी नावों को खींचती है। ये सभी नावें सजी हुई होती हैं। छोटी नावों पर फल, सब्जियां और मछलियां सजी होती हैं।

वियतनाम

4 of 8
वियतनाम में भी कई फ्लोटिंग मार्केट हैं। पहला फ्लोटिंग मार्केट साल 1915 में शुरू हुआ था। जिसका नाम है फुंग हेप मार्केट। यहां लोगों को नाव पर सवार होकर खरीदारी करनी होती है। यह यहां का सबसे बड़ा फ्लोटिंग मार्केट है। वहीं चिएन नदी पर मौजूद है काइबे फ्लोटिंग मार्केट। इसे ट्रांसपोर्ट हब भी कहा जाता है। ये मार्केट चि मिन्ह सिटी पर स्थित है। इस कारण शहर में आने वाले लोग इस मार्केट में जरूर आते थे। इसके अलावा भी देश में एक और फ्लोटिंग मार्केट है। इस मार्केट का नाम है मेकांग मार्केट। यह भी खास तरह का तैरता हुआ बाजार है।
विज्ञापन

थाईलैंड

5 of 8
थाईलैंड का फ्लोटिंग मार्केट पूरी दुनिया में मशहूर है। यह राजधानी बैंकॉक से 100 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मार्केट का नाम है डेम्नोएन सडुक फ्लोटिंग मार्केट। इसे पर्यटकों के आकर्षण के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

हांगकांग

6 of 8
हांगकांग के एबरडीन हार्बर पर स्थित है एबरडीन फ्लोटिंग विलेज मार्केट। इस बाजार में 600 नावें मौजूद हैं। यहां न केवल खरीदारी के लिए बाजार लगता है बल्कि स्वादिष्ट खाने के लिए रेस्टोरेंट भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

भारत

7 of 8
तो चलिए अब बात करते हैं अपने देश भारत की। बहुत ही कम लोगों को इस बारे में पता होगा कि यहां भी फ्लोटिंग मार्केट है। जिसमें 100 से अधिक नावें मौजूद होती हैं। देश का पहला फ्लोटिंग मार्केट जनवरी 2018 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थापित किया गया था। यह बाजार 10 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हुआ है। जहां फल, फूल और सब्जी आदि मिलती हैं।

श्रीनगर

8 of 8
भारत में कोलकाता शहर के अलावा और भी कई जगह फ्लोटिंग मार्केट हैं। ऐसा ही एक तैरता हुआ बाजार श्रीनगर में भी मौजूद है। इस मार्केट में सालाना 35 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। श्रीनगर की डल झील पर ये बाजार सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक खुलता है। श्रीनगर के अलावा केरल में भी एक फ्लोटिंग मार्केट मौजूद है। यह 50 से ज्यादा गांवों में घूमता है। इस मार्केट में अनाज से लेकर टीवी सेट्स तक मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next