भारत मे पेट्रोल ही कीमतों को लकर चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। सुबह होते ही सबसे पहले नजर जाती है कि आज कितने बढ़े है पेट्रोल के दाम। केंद्र सरकार टैक्स घटा कर कम करती है तो अगले ही दिन खबर आती है फिर से बढ़ गई है कीमत। देखा जए तो देश में पेट्रोल आज एक अहम मुद्दा बन गया है जिसे हर राजनीति पार्टी भुनाना चाह रही है। अब यह तो समय ही बताएगा कि कौन इसे भुना पाएगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ जगह के बारे में बताएंगे जहां पेट्रोल 2 रुपये लीटर मिलता है। हो गए ना हैरान जगह जानकर और भी हो जाएंगे। तो आइए बताते हैं। लेकिन इससे पहले आपको बताते है। क्या है इस बढ़े हुए दाम का कारण:
पेट्रोल का गणित
पेट्रोल की वास्तविक कीमतों में 19.48 रुपये एक्साइज ड्यूटी के तौर पर जोड़ा जाता है,और डीजल पर 15.33 रुपये का एक्साइज ड्यूटी जोड़ा दिया जाता है। यह जोड़ी गई रकम केन्द्र सरकार की कमाई का हिस्सा बनता है। इसके अलावा प्रत्येक राज्य में अलग-अलग दर पर वैट भी वसूला जाता है।
हालांकि आज पेट्रोल के दाम तो नहीं बढ़े हैं, लेकिन डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल के दाम 24 पैसे बढ़े हैं, जिसके बाद अब राजधानी में डीजल की कीमत 74.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं, लेकिन डीजल के दामों में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब मुंबई में डीजल की कीमत 77.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है।