फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हवाई अड्डों पर फिलहाल विमानों की आवाजाही बहाल : डीजीसीए

Wed, 27 Feb 2019 05:58 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को कहा कि सुबह जिन नौ हवाई अड्डों पर असैन्य उड़ानों का परिचालन रोका गया था वहां अब विमानों की आवाजाही फिलहाल बहाल कर दी गई है। डीजीसीए के एक प्रवक्ता ने कहा, 'फिलहाल, इन हवाई अड्डों पर उड़ानों का परिचालन बहाल हो गया है।'

विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इससे पहले बुधवार को ‘नोटिस टू एयरमैन’ (एनओटीएएम) जारी करते हुए कहा था कि श्रीनगर, जम्मू, लेह, पठानकोट, अमृतसर, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू मनाली और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों पर विमानों का परिचालन 27 फरवरी से 27 मई तक बंद रहेगा। 

एएआई देश में 100 से ज्यादा हवाई अड्डों का संचालन करता है। इनमें वह हवाई अड्डे भी शामिल हैं जिन्हें अस्थायी रूप से बंद किया गया था। हवाई अड्डों को बंद करने का यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए तनाव के बाद उठाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें