फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: कूचबिहार हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन शुरू, भूटान आने-जाने वालों की राह होगी और आसान

Wed, 22 Feb 2023 04:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता/कूचबिहार

सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने हरी झंडी दिखाकर कूचबिहार से कोलकाता के लिए उड़ान 3.05 बजे रवाना की। इससे पहले फ्लाइट कोलकाता के एनएससीबीआई एयरपोर्ट से दोपहर 1:55 बजे कूचबिहार एयरपोर्ट पर उतरी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत मंगलवार को कूचबिहार हवाईअड्डे से उड़ानों का संचालन शुरू हुआ, जहां से इंडियावन एयर की उड़ान भरी गई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कोलकाता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने हरी झंडी दिखाकर कूचबिहार से कोलकाता के लिए उड़ान को 3.05 बजे रवाना किया। इससे पहले फ्लाइट कोलकाता के एनएससीबीआई एयरपोर्ट से दोपहर 1:55 बजे कूचबिहार एयरपोर्ट पर उतरी। जहां फ्लाइट क्रू के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया। एएआई ने एक बयान में कहा कि कूचबिहार हवाईअड्डे पर नई उड़ान संचालन देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़कर इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा देगा। इंडियावन एयर के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने कहा था कि एयरलाइन की शुरू में एक सप्ताह में लगभग पांच उड़ानें संचालित करने और दो महीने में दैनिक उड़ानें संचालित करने की योजना है। 

भूटान आने-जाने वालों की राह और होगी आसान
एयरलाइन वर्तमान में भुवनेश्वर से जयपुर, जयपुर से विजाग, भुवनेश्वर से जमशेदपुर और जमशेदपुर से कोलकाता के बीच उड़ानें संचालित की जा रही है। कूचबिहार हवाईअड्डा 174 एकड़ भूमि पर स्थित है। रनवे की लंबाई 1069 मीटर है, जबकि चौड़ाई 30 मीटर है। यह हवाईअड्डा भूटान से आने-जाने वाले पर्यटकों की जरूरतों को भी पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें