फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Bomb Threat: बम की धमकी के बाद इंडिगो का विमान नागपुर डायवर्ट; जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Sun, 01 Sep 2024 01:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

इससे पहले 22 अगस्त को मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम होने की धमकी मिली थी। विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘उड़ान में बम है’ संदेश लिखा मिला था। जांच के बाद धमकी अफवाह निकली थी।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर से तेलंगाना के हैदराबाद जाने वाली इंडिगो के विमान को बम की धमकी के बाद रविवार को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो के बयान के मुताबिक, जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली उसकी फ्लाइट 6E-7308 को विमान में बम की धमकी के  कारण रविवार सुबह नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। नागपुर में विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया। इसके बाद अनिवार्य सुरक्षा जांच की गर्ठ। यात्रियों को सहायता और जलपान उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी का संदेश कागज के एक टुकड़े पर लिखा था। यह विमान के बाथरूम में मिला। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की गहन जांच की। उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं, एक हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमान दोपहर 2 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकता है।

विज्ञापन


इससे पहले 22 अगस्त को मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई थी। धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया था। विमान की गहन सुरक्षा जांच के बाद ही आपात स्थिति को हटाया गया।  विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘उड़ान में बम है’ संदेश लिखा मिला था।
विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि 22 अगस्त को मुंबई से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया की उड़ान AI657 में एक विशेष सुरक्षा अलर्ट पाया गया था। विमान को सुरक्षित रूप से तिरुवनंतपुरम में उतरा गया और सुरक्षा एजेंसियां अनिवार्य जांच में जुट गईं। इसे एक दूरस्थ स्थान पर पार्क किया गया था। जांच के बाद विमान में कुछ भी नहीं पाया गया था। बम की धमकी महज अफवाह ही साबित हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें