फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Crime: गुजरात के गांव में हुआ खूनी खेल, पांच साल के बच्चे समेत दो की मौत

Thu, 16 Mar 2023 07:28 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिम्मतनगर

सार

साबरकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक विशालकुमार वाघेला ने मामले की जानकारी दी कि रमेश बोबदिया ने कथित तौर पर लल्लू गामर और उनके बेटे कल्पेश की हत्या कर दी और बाद में गामर के भाई ने कथित तौर पर बोबडिया की हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में साबरकांठा जिले के एक गांव में रात के समय जमकर खून की होली खेली गई। गुरुवार को यहां एक परिवार में हुई हिंसा में पांच साल के बच्चे और उसके पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


साबरकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक विशालकुमार वाघेला ने मामले की जानकारी दी कि रमेश बोबदिया ने कथित तौर पर लल्लू गामर और उनके बेटे कल्पेश की हत्या कर दी और बाद में गामर के भाई ने कथित तौर पर बोबडिया की हत्या कर दी। आगे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह तिहरा हत्याकांड पोशिना तहसील के अजवास गांव में हुआ। पड़ोस के जिंजनात गांव निवासी बोबड़िया गामर की बहन के पति का भाई था

एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बोबडिया बुधवार शाम गामर के यहां पहुंचा और खाना खाने के बाद रात में रुका। गामर, उसका बेटा कल्पेश और बोबडिया घर के बाहर सोए थे। अधिकारी ने कहा कि जब सभी सो रहे थे, बोबडिया उठा और कथित तौर पर गामर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने गामर के बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी।
विज्ञापन


गामर की पत्नी ने शोर मचाया और गामर के भाई मकनाभाई और अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। वाघेला ने कहा कि गामर के भाई के साथ बाद में हुई हाथापाई में हमलावर (बोबदिया) की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं हमले के पीछे की वजह पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें