पूर्व वित्त मंत्री ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'गोवा जैसे राज्य के लिए यह 'छोटी रकम' है, जिसका मार्च 2020 तक कर्ज 23 हजार 473 करोड़ रुपये था। भगवान गोवा की रक्षा करें! या फिर यह कहा जाना चाहिए कि भगवान गोवा को बचाएं।'
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देशभर के प्रमुख दल नजरें लगाए बैठे हैं। ये दल वादे भी एक से बढ़कर एक कर रहे हैं, ताकि उन्हें सत्ता मिल जाए। शनिवार को तृणमूल प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गोवा की जनता से वादा किया अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इस पर पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तंज किया है। उन्होंने कहा कि इस वादे के लिए तो ममता बनर्जी को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
चिदंबरम ने ट्वीट किया- 'इस गणित के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। गोवा के 3.5 लाख घरों में महिलाओं को हर महीने 5 हजार रुपये नगद देने से हर माह 175 करोड़ रुपये का खर्च होगा। यह एक साल में 2100 करोड़ रुपये होगा।'
भगवान गोवा को बचाएं
पूर्व वित्त मंत्री ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'गोवा जैसे राज्य के लिए यह 'छोटी रकम' है, जिसका मार्च 2020 तक कर्ज 23 हजार 473 करोड़ रुपये था। भगवान गोवा की रक्षा करें! या फिर यह कहा जाना चाहिए कि भगवान गोवा को बचाएं।'
विज्ञापन
गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में अभी भाजपा की सरकार है। आगामी चुनावों में तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना व आप भी यहां जोर आजमाइश कर रही हैं। ममता बनर्जी की पार्टी ने गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।