फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी की मतदाताओं से अपील, बोले - ज्यादा से ज्यादा संख्या में करें वोट

Tue, 06 Apr 2021 08:32 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, बंगाल और असम में मतदान प्रक्रिया जारी
  • पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की
  • पीएम ने युवा मतदाताओं पर खासा जोर दिया और मतदान का अनुरोध किया
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान हो रहे हैं। असम में आखिरी चरण का मतदान तो पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके अलावा केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी अनुरोध करते हुए कहा कि इस बार अपने-अपने राज्यों में रिकॉर्ड मतदान करें। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव हो रहे हैं। मैं इन राज्यों की जनता से अपील करता हूं कि रिकॉर्ड मतदान करें और युवा मतदाता से खास अपील है कि अपने घरों से निकले और ज्यादा से ज्यादा वोट करें। 



प्रधानमंत्री मोदी ने एक और ट्वीट बंगाली भाषा में किया। उन्होंने उस ट्वीट में लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वहां की जनता से मेरी अपील है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। पीएम मोदी ने आगे कहा कि वोट करें और लोकतंत्र को मजबूत करें। 
विज्ञापन




बता दें कि देश में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया हो रहा है। इससे पहले असम और बंगाल में दो चरणों का मतदान पहले ही हो चुका है। आज असम में आखिरी चरण तो पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें