फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: केरल में जीका वायरस के अब तक कुल 35 मामले, राज्य में प्रवेश पर टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य

Sat, 17 Jul 2021 08:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

 केरल में प्रवेश के लिए अब संपूर्ण टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा, साथ ही आरटी-पीसीआर प्रमाणपत्र भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राज्य में प्रवेश के लिए अब संपूर्ण टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा, साथ ही आरटी-पीसीआर प्रमाणपत्र भी अनिवार्य होगा। इस दिशानिर्देश के अंतर्गत अंतरराज्यीय यात्राएं भी शामिल हैं। बता दें कि केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,148 नए मामले सामने आए हैं और 114 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


केरल में जीका वायरस के पांच और नए मामले
केरल में जीका वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या फिर बढ़ रही है। राज्य में जीका वायरस के पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि राज्य में पांच और लोगों में जीका वायरस का पता चला है। इसके साथ राज्य में कुल 35 लोगों में जीका वायरस का पता चला है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें