फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप को मारने के लिए लगाई आग में जलकर मरे तेंदुए के पांच बच्चे

Thu, 04 Apr 2019 11:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुणे जिले के अंबेगांव तालुका में बुधवार सुबह पांच तेंदुए के बच्चे एक गन्ने के खेत में जलकर मर गए। वन अधिकारियों के अनुसार तेंदुए उस समय जलकर मर गए जब किसान ने कूड़े में आग लगा दी क्योंकि उसे वहां एक सांप के होने का शक था।

विज्ञापन


तेंदुए के बच्चे केवल 10 दिनों के थे। वन अधिकारियों का कहना है कि किसान को शक हुआ कि कूड़े के ढेर में सांप है और इसलिए उसने उसमें आग लगाने का निर्णय लिया। किसान अमूमन गन्ने की कटाई से पहले कूड़े में आग लगा देते हैं।

वन अधिकारियों का मानना है कि बच्चों की मां उन्हें खेत में छोड़कर खाना ढूंढने के लिए चली गई थी। अंबेगाव के रेंज वन अधिकारी प्रजोत पाल्वे का कहना है कि इलाके में रात के लिए लोगों की तैनाती कर दी गई है क्योंकि तेंदुओं की मां अपने बच्चों की खोज में हिंसक रूप ले सकती है।
विज्ञापन


वन अधिकारियों का कहना है कि खेत में काम करने वाले मजदूर डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें मादा तेंदुए के हमले की आशंका है। घटते वन्य क्षेत्र की वजह से कई बार तेंदुए गन्ने के खेतों में आ जाते हैं। वनाधिकारियों का कहना है कि मादा तेंदुआ खेत में ही बच्चों को जन्म देती है और उनके बड़े होने पर उन्हें छोड़ देती है।

यदि उनके बड़े होने से पहले गन्ने की कटाई होती है तो कूड़े में लगी आग से उनकी मौत होने की संभावना बनी रहती है। इसी साल मार्च में तेंदुए के दो बच्चों को इसी क्षेत्र के गन्ने के खेतों से बचाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें