फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर: नाव के इंजन में खराबी, चार मछुआरों को 50 घंटे के बाद बचाया गया

Sun, 29 Nov 2020 12:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पालघर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर के तटीय इलाके में खराब मौसम एवं नौका के इंजन में आई खराबी के कारण करीब 50 घंटे तक फंसे रहने के बाद चार मछुआरों को शनिवार को बचा लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

विज्ञापन


पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका 'अग्निमाता' बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे समुद्र में गया था और उस पर चार लोग सवार थे । नौका को शाम छह बजे तक वापस लौट आना था लेकिन वे नहीं आए।


उन्होंने कहा, 'उनके संबंधियों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया और पास के गांव से दो नौकाएं भेजी गईं, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हालांकि जल्दी ही हमें उस नौका के बारे में जानकारी मिली कि उसके इंजन में खराबी आ गई है और तेज हवाओं के कारण नौका बहुत दूर चली गई है। शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र नौवहन बोर्ड, तट रक्षक बल, नौसेना एवं मुंबई पुलिस की मदद से नौका का पता लगाया गया और उस पर सवार चार मछुआरों को बचा लिया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें