फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के सुंदरबन में बाघ के हमले में मछली पकड़ने वाले की मौत

Fri, 04 Sep 2020 06:13 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बाघ (फाइल फोटो) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में शुक्रवार को बाघ ने एक मछुआरे को मार डाला। इस बात की जानकारी एक वन अधिकारी ने दी। एक दिन पहले वन क्षेत्र के मरीचझापी द्वीप में बाघ हमले में ही केंकड़ा पकड़ने वाले की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज थाना क्षेत्र के परघुमती गांव के छह लोग, बागना वन क्षेत्र में एक नहर में मछलियां पकड़ रहे थे तभी एक बाघ ने पीछे से उनमें से एक मुन्ना गाजी (40) पर हमला किया और उसे जंगल में खींच ले गया।

उन्होंने कहा कि बाकी पांच मछुआरे बाघ को वहां से भगाने में सफल रहे लेकिन गाजी की तब तक मौत हो चुकी थी। इस घटना के साथ पिछले 30-35 दिनों में बाघ हमलों में कुल सात मछुआरे और एक केंकड़ा पकड़ने वाले की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वन विभाग ने सुंदरवन में इन घटनाओं को रोकने के लिए एक जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें