फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली 'महिला विशेष ट्रेन' ने पूरे किए 26 साल, लाखों महिलाओं को कराया सुरक्षित सफर

Sun, 06 May 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में 5 मई 1992 को शुरू हुई महिला विशेष ट्रेन ने शनिवार को अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। पश्चिमी रेलवे द्वारा शुरू की गई यह ट्रेन पहले चर्च गेट से बोरीवली स्टेशन के बीच शुरू की गई थी। जिसे साल 1993 में विरार तक बढ़ा दिया गया। यह खास ट्रेन केवल महिला सवारियां ही लेकर जाती है। लाखों महिलाएं रोजाना इस खास ट्रेन से सुरक्षित सफर करती हैं। शुरूआत में यह प्रतिदिन केवल 2 ही चक्कर लगाती थी जो अब बढ़कर आठ हो गए हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता रविंद्र भाकर का कहना है कि महिला यात्रियों के लिए उठाया गया ये कदम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इसने 10 लाख से अधिक महिलाओं को उनके घर से कार्यस्थल तक सुरक्षित पहुंचाया है। भाकर के मुताबिक 26 सालों से यह सेवा प्रदान करना किसी मील के पत्थर से कम नहीं है। जो विश्व में किसी भी उपनगरीय परिवहन प्रणाली के लिए एक मील का पत्थर है।  

गौरतलब है कि पश्चिमी रेलवे की ही तरह सेंट्रल रेलवे ने भी 1 जुलाई 1992 को ऐसी ही एक विशेष सेवा शुरू की थी। यह विशेल महिला ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और कल्याण के बीच शुरू की गई थी। भाकर ने आगे बताया कि स्पेशन ट्रेन के 26 साल पूरे होने की खुशी में महिला यात्रियों को बधाई दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन सेवाओं को पहले से अधिक बेहतर बनाने के लिए उनकी राय भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें