फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू एयरो इंडिया शो में दिखेगी पहली स्वदेशी क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’

Sat, 30 Jan 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

अगले महीने बंगलूरू के येलाहांका एयरफोर्स स्टेशन पर होने वाले एयरो इंडिया-2021 शो में डीआरडीओ ने अपने 300 उत्पाद व तकनीक दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी की है। इसमें देश की पहली स्वदेश निर्मित क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ भी शामिल होगी, जिसे बेहद घातक मानी जाने वाली अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल का भारतीय संस्करण भी कहा जाता है।

विज्ञापन


डीआरडीओ ने शुक्रवार को कहा, 3 से 5 फरवरी तक होने वाले एयरो इंडिया शो में आत्मनिर्भर भारत थीम के तहत इंडोर, आउटडोर, स्टेटिक व हवाई क्षमता वाले 300 से ज्यादा उत्पाद, रक्षा तकनीक, आविष्कार पेश किए जाएंगे।

इस मेगा इवेंट में डीआरडीओ से जुड़ी 30 लैब अपने एयरोनॉटिकल उत्पाद और तकनीकी कौशल का नमूना दिखाएंगी। करीब 300 किलोग्राम वजन के हथियार लेकर पलक झपकते ही 1000 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदने वाली निर्भय मिसाइल के अलावा हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और एलसीए नेवी व एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यूएंडसी) सिस्टम भी इस इवेंट में डीआरडीओ की तरफ से अहम आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एडवांस्ड मीडियम कांबेट एयरक्राफ्ट, हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट, ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर और हल्के लड़ाकू विमान के लिए एफसीएस सिस्टम के मॉडल भी पेश किए जाएंगे।

डीआरडीओ की तरफ से विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के लिए तैयार किया गया टाइटेनियम स्पंज भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के विभिन्न संस्करण पेश किए जाएंगे, जिनमें अस्त्र, एलआरएसएएम, क्यूआरएसएएम शामिल है। अस्त्र मिसाइल का हवा से हवा में मार करने वाला संस्करण, नई पीढ़ी की एंटी रेडिएशन मिसाइल (एनजीएआरएम) और स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (एसएएडब्ल्यू) भी मौजूद रहेंगे।

राजनाथ जारी करेंगे गोल्डन जुबली डाक टिकट
डीआरडीओ ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 फरवरी को एयरोनॉटिक्ल रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड गोल्डन जुबली डाक टिकट जारी करेंगे। साथ ही इसके सफर पर एक दस्तावेज भी जारी किया जाएगा। रक्षा मंत्री डीआरडीओ एक्सपोर्ट कंपेनडियम, डिजाइन की नई प्रक्रिया आदि भी जारी करेंगे।

एयरो इंडिया शो कई नए अवसरों का बनेगा रनवे : राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एयरो इंडिया शो कई नए अवसरों का रनवे बनेगा। उन्होंने ट्वीट किया कि एयरो इंडिया शो बंगलूरू में 3 से 5 फरवरी तक होगा। यह कार्यक्रम इस बार अनोखा होगा।

येलहांका एयर फोर्स स्टेशन पर होने वाले एयरो इंडिया शो में विभिन्न एयरोस्पेस कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करती हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार का एयरो इंडिया हाइब्रिड शो होगा।

इसका मतलब है कि विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि या तो शारीरिक या वर्चुअल तौर पर शो में मौजूद होंगे। 13वें एयरो इंडिया शो में शामिल होने वालों के लिए कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य बनाया गया है।

आयोजनकर्ताओं के अनुसार, डकोता, सुखोई-30 एमकेआई समेत 41 एयरक्राफ्ट शो के पहले दिन उड़ान भरेंगे। मुख्य आकर्षण का केंद्र सूर्य किरण एयरक्राफ्ट और सारंग हेलिकॉप्टर होंगे। ये पहली बार एयरो इंडिया में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें