फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलीगुड़ी के इंडियन ऑयल डिपो में लगी भीषण आग

Sun, 16 Jul 2017 05:54 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शनिवार रात इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो में भयंकर आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आईओसीएल के डिपो में लगी आग में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। पुसिल कमीश्नर नीरज कुमार ने कहा कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


प्राथमिक जांच के मुताबिक, आग लगने के वक्त डिपो में चार ऑयल टेंकर थे जिनमें से तीन टेंकरों में भीषण आग लग गई। इनमें से दो टेंकरों में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है और वहीं, तीसरे टैंकर में लगी आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत की जा रही है।  

बता दें कि आईओसीएल के डिपो मे आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दस दमकल विभाग की गाड़िया पहुंची। वहीं, पुलिस डिपो में आग लगने की वजह का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें