फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का सीएम योगी पर तंज, पैसा बचाने के लिए अस्पताल बंद कर दो

Sun, 16 Jul 2017 04:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मुफ्त लैपटॉप योजना को बंद करने के फैसले को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि और ज्यादा पैसे बचाने के लिए अब उन्हें अस्पताल बंद कर देने चाहिए। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, ‘सीएम योगी का अच्छा कदम।
विज्ञापन


अब ज्यादा पैसा बचाने के लिए सभी अस्पतालों को भी बंद कर दो।’ राहुल ने योगी सरकार के बजट से संबंधित एक रिपोर्ट भी टैग की है इसमें शिक्षा आवंटन में कमी और लैपटॉप योजना बंद करने की बात कही गई है।

पिछली समाजवादी सरकार के दौरान छात्रों को मुफ्त लैपटॉप योजना की घोषणा की गई थी। भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में मेरिट में जगह बनाने वाले छात्रों को मुफ्ट लैपटॉप देने की बात कही थी। हाल के दिनों राहुल ने मोदी सरकार की नीतियों को आलोचना तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें