हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के बंगलूरू स्थित पुराने हवाई अड्डे के पास फोर्ज एंड फाउंड्री विभाग में बुधवार को आग लग गई। जिसे रासायनिक यंत्रों के जरिए रसायन के जरिए बुझा लिया गया है। किसी भी संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है और ही घटना में कोई हताहत हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
इस मामले पर व्हाइटफील्ड के डीसीपी ने कहा, 'मैग्नेशियम स्क्रैप के भंडार में आग लग गई है। मौके पर इस समय आठ दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग की वजह से पूरे क्षेत्र को बंद और आइसोलेट कर दिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।'
इससे पहले घटना की जानकारी देते हुए एचएएल के प्रवक्ता गोपाल सुतार ने बताया था कि एचएएल के पुराने हवाई अड्डे के पास फोर्ज एंड फाउंड्री विभाग में आग लग गई है। जिसपर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।