फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा के अपोलो अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sat, 02 Feb 2019 01:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल की पांचवी मंजिल पर आग लगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा के भुवनेश्वर में मरीजों के बीच उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अपोलो अस्पताल कीं पांचवी मंजिल पर आग लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को अस्पताल के बैटरी रूम में आग लग गई थी। बैटरी रूम इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के नजदीक बना हुआ था।

विज्ञापन


अस्पताल के अधिकारियों ने आनन-फानन में तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट किया ताकि धुंध के कारण वहां किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे। ज्यादातर मरीज, खासतौर से लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाले मरीजों को एहतियातन बाहर निकाला गया। चूंकि आग के कारण अस्पताल की बिजली को काट दिया गया था। 

गंभीर रूप से बिमार मरीजों को शहर के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में इलाज करवा रहे एक मरीज ने कहा, 'मेरा अस्पताल की चौथी मंजिल पर इलाज चल रहा था। बिजली आपूर्ति में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण अस्पताल के अधिकारी थोड़ा चिंतित थे। बाद में हमें पांचवी मंजिल पर लगी आग के बारे में सूचना मिली और हम बाहर आ गए।'
विज्ञापन


आग लगने के पीछे की असल वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। फायर फाइटर्स की तीन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने धुएं को देखा था और उसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया।

अपोलो अस्पताल के सीईओ सुधीर डिगीकर ने कहा, 'हमारे कर्मचारी ने बैटरी रुम के अंदर सुबह 10 हजे धुंआ देखा और तुरंत फायर सेवा को इसकी सूचना दी।' उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई और मरीजों को बाहर निकाला गया। सुधीर ने कहा, 'लगभग 15 मरीजों को शहर के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करवाया गया है।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें