फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोडा की नई एसयूवी Kamiq जल्द होगी पेश, कंपनी ने जारी किया टीजर

Sat, 02 Feb 2019 01:35 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Skoda Kamiq
विज्ञापन

स्कोडा ने हाल ही में अपनी आगामी एसयूवी के दो स्केच जारी किए हैं,  जिसका नाम स्कोडा 'कामीक' रखा गया है। Kamiq को स्कोडा अगले साल की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर उतार सकती है जिसे MQB-A0 प्लेटफॉर्म पर बनाए जाएगा। 

विज्ञापन


कार को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Kamiq में स्कोडा की सिग्नेचर क्रिस्टलीय डिजाइन दिख रहा है, जिसमें कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। इसके अलावा कार के टॉप पर स्प्लिट हेडलैम्प, daytime रनिंग लैंप्स दिए गए हैं वहीं Kamiq के बम्पर पर हेडलाइट्स हैं। स्कोडा ने कामिक में चार इंडिकेटर होने की पहले ही अधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी थी। 



स्कोडा का स्पोर्ट्स बोल्ड बैज S K O D A  कामिक में पीछे की तरफ दिखाई दे रहा है। जो स्कोडा की बाकी गाड़ियों के प्रतीक चिन्ह के विपरीत है। यह एक संकेत हो सकता है कि कंपनी अपने बैज में कुछ बदलाव पर विचार कर रही है। इसके अलावा अभी तक Kamiq के बारे में कोई और अपडेट नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि यह मानना सही होगा कि यह कार क्रेटा और डस्टर को टक्कर देगी। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर, निसान किक्स  के लिए भी  Kamiq एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हो सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें