फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

महाराष्ट्र: पार्किंग में खड़ी हुई कैब में लगी आग, 100 अन्य गाड़ियां भी जलीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वसाई Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 27 Jan 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ियों में लगी आग

महाराष्ट्र के वसाई में शनिवार रात पार्किंग में खड़ी एक कैब में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार घटना वसाई के माला पाडा इलाके की है। रिपोर्ट्स की मानें तो आग फैलने से 100 अन्य गाड़ियां भी जल गईं। जिनमें से 15 पूरी तरह जल चुकी हैं।


 


अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और स्थिति नियंत्रण में हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 



बताया जा रहा है कि आग रात के करीब 8 बजे लगी। घटना टैब कैब कंपनी के कारशेड में हुई। ये कारशेड मुंबई-अहमदाबाद हायवेपर माजलीपाडा-ससूनवघर इलाके में है। यहां 100 से अधिक गाड़ियां पार्क की जाती हैं।


रात 8 बजे ही एक कार में आग लगने के बाद धीरे धीरे आग फैलने लगी और आसपास की गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 100 गाड़ियों तक भी आग फैल गई। आग को काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी अभी जांच की जा रही है। ऐसी घटनाएं लगतार बढ़ रही हैं। हाल ही में मुंबई के विरार में भी पुलिस चौकी में जब्त किए गए वाहनों ने आग पकड़ ली थी। 


6 साल में 29,140 आग की घटनाएं


बता दें जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है। लेकिन बीते 6 सालों में ये घटनआें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा है। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next