फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Fire: बाटा शो रूम में लगी आग, मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां; आग बुझाने के प्रयास जारी

Sun, 26 Oct 2025 11:34 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के बाटा शो रूम में आग लगने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना दक्षिण मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में स्थित शोरूम में हुई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
मुंबई स्थित बाटा शोरूम में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मुंबई के प्रसिद्ध क्रॉफर्ड मार्केट स्थित नामी जूता ब्रांड के दो मंजिला शो-रूम में रविवार देर रात को भीषण आग लग गई। कई दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकरों की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से जूतों का सारा स्टॉक, बिजली के तार जलकर खाक हो गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


आग लगने का कारणों का नहीं चला पता
नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार आग लोकमान्य तिलक रोड स्थित द्वारकादास बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर बने शो-रूम में लगी। रात करीब 10 बजकर 26 मिनट पर मुंबई फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना मिली। शुरू में आग को लेवल-1 श्रेणी में रखा गया था, लेकिन बाद में इसे लेवल-2 घोषित किया गया। अधिकारी संतोष सावंत के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा, "दो मंजिला बाटा शोरूम में आग लग गई। जूतों का पूरा स्टॉक सहित  सब जलकर खाक हो गए। हमने अब आग पर काबू पा लिया है। कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की अभी भी जांच चल रही है। लगभग छह दमकल गाड़ियां और आठ पानी के टैंकर यहां मौजूद रहे।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चार सिलिंडर फटने से रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत; कई घायल
विज्ञापन


आग की सूचना से मचा हड़कंप
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। आग चार मंजिला इमारत के अंदर रखे शो-रूम के सामान तक सीमित रही। मौके पर दमकल गाड़ियां, आठ पानी के टैंकर, एक 108 एंबुलेंस और अन्य अग्निशमन उपकरण तैनात किए गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें