फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirupati: तिरुपति में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से डॉक्टर व दो बच्चों की मौत

Sun, 25 Sep 2022 02:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति

सार

डॉक्टर रवि शंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके 12 साल के बेटे और सात साल की बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुपति में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में आग लगने से एक डॉक्टर व उनके दो बच्चों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। 

विज्ञापन


रेनीगुंटा पुलिस इंस्पेक्टर आरोहण राव ने बताया कि घटना सुबह करीब तीन से चार बजे के आसपास की है। यहां शार्ट सर्किट के कारण घर की पहली मंजिल पर आग लग गई। 

उन्होंने बताया, घर के भूतल में क्लिनिक संचालित हो रहा था। वहीं डॉक्टर का परिवार पहली व दूसरी मंजिल पर रह रहा था। राव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान चलाए गए बचाव अभियान में डॉक्टर की पत्नी व उनकी मां को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर रवि शंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके 12 साल के बेटे और सात साल की बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया, मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें