फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: गोवा से 20 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सभी अवैध कारोबार को दे रहे थे अंजाम, सीएम सावंत ने दी जानकारी

Sun, 25 Sep 2022 02:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा एटीएस के पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि ये बांग्लादेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अवैध रूप से रह रहे थे। वे पिछले 4 से 5 साल से यहां रह रहे हैं।  
विज्ञापन
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो महीनों में किरायेदार और विदेशियों के सत्यापन अभियान के दौरान, गोवा पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है। पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गोवा के मुख्यमंत्री ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन


वहीं एटीएस के पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि ये बांग्लादेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अवैध रूप से रह रहे थे। वे पिछले 4 से 5 साल से यहां रह रहे हैं।  हमें उनके पास से फर्जी दस्तावेज मिले हैं, जो दूसरे राज्यों में बनाए गए थे और बांग्लादेश के कार्ड भी थे। उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के सामने पेश किया गया है और इसने उनके मूवमेंट पर प्रतिबंध का आदेश पारित किया है। हम एक रिपोर्ट बना रहे हैं और इसे गृह मंत्रालय (एमएचए) को भेज रहे हैं ताकि जांच की जा सके कि कहीं कोई संदिग्ध कोण तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें