फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: संजय पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज, हिंदू-मुस्लिम के बीच चुनाव होने का दिया था बयान

Fri, 20 Apr 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
विज्ञापन
संजय पाटिल
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुश्किलें उसके अपने ही बढ़ा रहे हैं। ताजा मामले में भाजपा विधायक संजय पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर कर्नाटक के बेलगावी में उकसाने वाले भाषण देने की वजह एफआईआर दर्ज की गई है। एक रैली के दौरान पाटिल ने कहा था कि विधानसभा चुनाव सड़क और पानी के मुद्दे पर नहीं बल्कि हिंदू और मुस्लिमों के बीच हो रहा है। उनके इस विवादित बयान ने पार्टी की मुसीबत बढ़ा दी थी। अब इसी बयान की वजह से उनपर एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि बेलगावी (ग्रामीण) से विधायक पाटिल ने कहा था कि विधानसभा चुनाव सड़क-पानी नहीं, हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई है। बाबरी मस्जिद बनाम राम मंदिर को उन्होंने बड़ा मुद्दा बताया था। उन्होंने कहा था कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि जो लोग बाबरी मस्जिद का निर्माण चाहते हैं और टीपू जयंती मनाते हैं, उन्हें कांग्रेस को वोट देना चाहिए। जो लोग राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं और शिवाजी महाराज की जीत चाहते हैं, वे भाजपा को वोट दें।

पाटिल बेलगावी से विधायक हैं, जहां पिछले कई सालों से लगातार सूखा पड़ रहा है। यहां के किसान हर साल पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गोवा के साथ महादायी नदी के पानी का विवाद भी सुलझा नहीं है। यह राज्य के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक है। राज्य में 12 मई को वोट डाले जाएंगे और 15 मई को मतगणना होगी। हाल ही में यूपी में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव भगवान और इस्लाम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें