फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी भगदड़ मामले में मुकदमा दर्ज, पंकज बाबा को क्लीन चिट

Mon, 17 Oct 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा के दौरान भगदड़ में मारे गए 25 लोगों के मामले में प्रबंधक गण जयगुरुदेव आश्रम समेत पांच लोगों के खिलाफ रामनगर थानें में मुकदमा पंजीकृत हो गया है। प्राथमिकी में बेचू प्रसाद गुप्ता, चरण सिंह, बाबूराम, अवधेश मणि त्रिपाठी और जसवंत प्रसाद को नामजद किया गया है। छठवें आरोपी में प्रबंधकगण हैं। रामनगर थाना प्रभारी की ओर से दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 162/16, रिपोर्ट में धाराएं 143/149/177/188/304/420/ लगाई गई हैं।
विज्ञापन


जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने पंकज बाबा को क्लीन चिट दे दी है। उपरोक्त पांच लोगों को नामजद और प्रबंधकगण का नाम लिए बगैररिपोर्ट लिखी गई। कल प्रदेश के डीजीपी ने यहां कहा था कि आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा, पर पंकज बाबा को इस सबसे मुक्त कर दिए जाने से लोगों को हैरानी नहीं हुई है। इसी के साथ पंकज बाबा पंद्रह हजार शिष्यों की मौजूदगी में जयगुरूदेव आश्रम मथुरा के लिए रवाना हो गए। बेशकीमती गाड़ियों के काफिले के साथ वह करीब बारह बजे यहां से चले हैं। पंकज बाबा हवाई जहाज से यहां आए थे।

इससे पहले रविवार देर रात तक पंकज बाबा कटेसर आश्रम स्थित सत्संग स्थल पर ही थे। अनुयायियों के जाने के बाद रात करीब 12 बजे वहां पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई थी। पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि सत्संग स्थल की सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स बढ़ाई गई थी। अधिकारी फोन नहीं उठा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस की तैनाती को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें