आगामी 2017 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ताल ठोंक दी है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो महीनों में 8 रैलियां करेंगे। रैली की शुरूआत 24 अक्टूबर को यूपी के महोबा जिले से होगी।
'परिवर्तन यात्रा' के नाम से यह रैली शुरू की जाएगी। पीएम मोदी के साथ-साथ कई बड़े नेता व कैबिनट मंत्री भी रैलयां कर सकते हैं। फिलहात तो 24 अक्टूबर को बीजेपी आधिकारिक रूप से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत कर देगी। अमित शाह परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
PM Narendra Modi to hold 8 rallies in the next 2 months in Uttar Pradesh beginning with Mahoba on Oct 24th.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2016