फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम से तुलना कर फंस गईं मायावती, दिल्ली में दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 05 Apr 2019 03:27 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदुओं के आराध्य भगवान राम से अपनी तुलना करने पर बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) नेता मायावती के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के नांगलोई थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मायावती के खिलाफ पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि बसपा नेता ने खुद को राम के बराबर बताया है जो हिंदुओं की भावनाओँ को आहत करने वाला है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले और अनुसूचित जाति वर्ग के चत्तर सिंह रछौया ने अमर उजाला को बताया कि मायावती के खिलाफ जनता के धन से अपनी मूर्ति बनवाने का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। अपने बचाव में मायावती ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार भगवान राम की मूर्ति बनवा सकती है तो वे अपनी मूर्तियां क्यों नहीं बनवा सकतीं। 

रछौया के मुताबिक यह सुनकर उनकी भावनाओं को ठेस लगी है जिसके कारण उन्होंने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि भगवान राम 100 करोड़ हिंदुओं के आराध्य हैं। मायावती को अपनी तुलना राम से नहीं करनी चाहिए। वे अपने भ्रष्टाचार के बचाव में भगवान को भी उसी दलदल में घसीट रही हैं जो बेहद आपत्तिजनक मामला है। 
विज्ञापन


चत्तर सिंह रछौया ने मामले की प्राथमिकी नांगलोई थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने इसकी सूचना उपायुक्त और सूचना आयोग को भी दी है। उनके मुताबिक पुलिस ने उन्हें इस मामले में जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें