दिल्ली के लुटियन जोन में बुधवार की रात में दो सांप देखे गए। यह सांप रायसीना हिल्स के कांस्टिट्यूशन क्लब में नजर आया। सुरक्षा कर्मियों के अनुसार सांप जहरीला और कोबरा प्रजाति का लग रहा था। यह कांस्टिट्यूशन क्लब के गार्डन से होता हुआ सामने के में होल में चला गया।
सांप के बिल में घुसकर गायब हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को इसकी तलाश जरी है। सांप को ढूंढ निकलने के लिए सपेरों की टीम बुलाकर सांप की खोजबीन जरी है। इसके लिए सपेरे जगह जगह स्थान बदलकर बीन बज रहे हैं।
गौरतलब है की कांस्टिट्यूशन क्लब लुटियन जॉन में बेहद प्राइम लोकेशन पर है। यहाँ से 100 मीटर की दूरी पर संसद भवन, रेल भवन, कृषि भवन की बाउंड्री शुरू हो जाती है। वहीँ सामने ऊर्जा , जल संसाधन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय है। इसलिए सुरक्षा प्रबंध में लगे अधिकारी कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहते। फ़िलहाल काफी मशक्कत के बाद मिले सपेरों को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।