फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: भूत के डर से पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी, लोगों से कहते थे- वो घोंट रही थी मेरा गला

Wed, 17 Nov 2021 02:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुड्डालोर

सार

प्रभाकरण ने दावा किया था कि वह एक सपना देख रहा था जिसमें एक महिला, आग में जली, उसका गला घोंटने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने अपने सपने को परिवार और दोस्तों के साथ भी साझा किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के पेरुंबक्कम इलाके से एक अजीब मामला सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां भूत के डर से एक पुलिसवाले ने आत्महत्या कर ली। पुलिसवाले का नाम प्रभाकरण था, जो कुड्डालोर सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत था। 

विज्ञापन


प्रभाकरण की उम्र करीब 33 साल की थी और वह अपने विभाग की ओर से मिले सरकारी क्वार्टर में मृत पाया गया। प्रभाकरण की शादी विष्णुप्रिया से हुई थी और उनका एक बेटा और एक बेटी थी। परिवार कुड्डालोर में सशस्त्र पुलिस स्टेशन के क्वार्टर में रहता था।

प्रभाकरण पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हाल ही में, प्रभाकरण ने दावा किया था कि वह एक सपना देख रहा था जिसमें आग में जली एक महिला उसका गला घोंटने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने अपने सपने को परिवार और दोस्तों के साथ भी साझा किया था।
विज्ञापन


प्रभाकरण ने कथित तौर पर ज्योतिषियों से संपर्क किया और उनकी मदद मांगी। उन्होंने इलाज के लिए 15 दिन की छुट्टी ली और खुद को अपने घर के पूजा कक्ष में बंद कर लिया। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को मेलपट्टमबक्कम में एक रिश्तेदार के समारोह में शामिल होने के लिए भेज दिया था।

जब उनकी पत्नी घर लौटी तो उसने प्रभाकरण को छत से लटका पाया। उन्हें कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुड्डालोर न्यू टाउन पुलिस ने प्रभाकरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुड्डालोर न्यू टाउन पुलिस ने कहा कि हमने सुना है कि भूत के डर से प्रभाकरण ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभाकरण के करीबी सहयोगियों ने कहा कि उन्हें डर था कि कोई भूत उन्हें सता रहा है। 

इससे पहले भी इन पुलिस क्वार्टर में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली थी। सशस्त्र बलों के क्वार्टर में महिला की केरोसिन डालकर और आत्मदाह करने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें