फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM Ahmedabad: खुदकुशी करने वाले छात्र के पिता का आरोप, कहा- संस्थान का कोई व्यक्ति बेटे को परेशान कर रहा था

Sat, 28 Sep 2024 09:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) में 24 वर्षीय छात्र अक्षित हेमंत भुक्या ने गुरुवार शाम अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
छात्र की आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएम अहमदाबाद में फांसी लगाकर जान देने वाले छात्र के पिता ने बेटे की मौत को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक निजी संस्थान ने आईआईएम अहमदाबाद का लोगो अपने वीडियो में इस्तेमाल किया था। इसे लेकर आईआईएम का कोई व्यक्ति उनके बेटे को परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन

 
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) में 24 वर्षीय छात्र अक्षित हेमंत भुक्या ने गुरुवार शाम अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। वस्त्रपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक वीडी मोरी ने बताया था कि कुछ छात्रों ने भुक्या को उसके कमरे में वेंटीलेटर की ग्रिल से लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी थी। 

पुलिस उपायुक्त हिमांशु वर्मा ने बताया कि छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि एक निजी संस्थान ने एक कार्यक्रम के लिए आईआईएमए लोगो का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर आईआईएमए का कोई व्यक्ति उनके बेटे को परेशान कर रहा था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह कारण नहीं लगता है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, लेकिन जांच में अगर कुछ सामने आता है तो पुलिस अपराध दर्ज करेगी।
विज्ञापन


वहीं वस्त्रपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आईआईएम अहमदाबाद के लोगो से जुड़ा मामला 20 सितंबर को सुलझा लिया गया था। विवेचक और पुलिस उप निरीक्षक आरएल पटेल ने बताया कि हमने घटना में शामिल छात्रों के बयान लिए हैं। पूछताछ में छात्रों ने लोगो को लेकर हुए विवाद की बात से इन्कार किया है। छात्र का शव उसके पिता को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना आईआईएमए के नए परिसर में बने छात्रावास में हुई। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के मोबाइल फोन और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें