फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने खुदवाया शौचालय का गड्ढा, ससुर ने रोका, कार्रवाई के निर्देश

Mon, 28 Mar 2016 04:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह (आगरा)
विज्ञापन
शिमला देवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुले में शौच के लिए जाने के दौरान एक बहू को शर्मसार होना पड़ा तो घर में शौचालय बनवाने के लिए गड्ढा खोदवाया लेकिन ससुर ने उसे रुकवा दिया। दोनों में बहस के बाद बहू ने एसडीएम से फरियाद की। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई कर पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर शौचालय बनवाने की मुहिम शुरू कर रखी है। बाह के जरार में भी इसके तहत काम हुआ लेकिन इसके बाद भी यहां की शिमला देवी पत्नी राकेश कुमार को उनके ससुर सोवरन सिंह ने शौचालय बनवाने से रोक दिया।

दरअसल, शिमला देवी को खुले में शौच के लिए जाने के दौरान युवकों की भद्दी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शर्मसार होने के बाद उन्होंने घर में शौचालय बनवाने का फैसला किया। जब उन्होंने इसके लिए घर में गड्ढा खोदवाया तो ससुर सोवरन सिंह ने रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी लेकर आ गए ससुर

शौचालय - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
काफी बहस के बाद भी जब बात नहीं बनी तो शिमला देवी ने एसडीएम से फरियाद की। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण शुरू होते ही ससुर लाठी लेकर आ गए और काम रुकवा दिया। उन्होंने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया कि पति राकेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

यहां वह दो छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। शिमला देवी ने एसडीएम से ससुर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम उमाशंकर ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश देकर पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें