फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भायंदर स्टेशन के पास हाथ पकड़कर ट्रेन के सामने लेट गए बाप-बेटे, मौत; आत्महत्या की वजह साफ नहीं

Tue, 09 Jul 2024 11:27 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के भायंदर रेलवे स्टेशन के पास बाप और बेटे ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। ये घटना मुंबई से 32 किलोमीटर दूर भायंदर रेलवे स्टेशन के पास हुई। जहां सीसीटीवी फुटेज में दोनों के आत्महत्या का पूरा वीडियो कैद हुआ है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बाप-बेटे के आत्महत्या का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान और परेशान है, पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों बाप-बेटे आराम से स्टेशन पर बातचीत करते हुए जा रहे हैं और अचानक से प्लेटफॉर्म से उतरकर सामने से आ रही ट्रेन के सामने हाथ पकड़कर लेट जाते हैं।

विज्ञापन


ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाने का नहीं मिला समय
इस आत्महत्या के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बाप-बेटे इतने जल्दी से ट्रेन के सामने जाकर लेट जाते हैं कि ट्रेन ड्राइवर के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाने का समय भी मिलता है। ठाणे पुलिस ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 35 वर्षीय जय मेहता और उसके 60 वर्षीय पिता हरीश मेहता ने भायंदर स्टेशन के पास आ रही लोकल ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली।

भायंदर रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
सीसीटीवी वीडियो में दोनों बाप-बेटे एक दूसरे का हाथ थामे पटरी पार करते और फिर ट्रेन के पास आते ही पटरियों पर लेट जाते हैं। यह घटना सोमवार को सुबह करीब 10.30 बजे भायंदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई, जब पालघर जिले के भायंदर स्टेशन से लोकल ट्रेन रवाना हुई थी। जानकारी के मुताबिक लोकल ट्रेन विरार से चर्चगेट की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


नालासोपारा के रहने वाले थे दोनों बाप-बेटे
वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है, अभी तक दोनों के आत्महत्या करने की वजह का साफ नहीं है। पुलिस के मुताबिक दोनों मृतकों की पहचान नालासोपारा के रहने वाले जय मेहता और हरीश मेहता के रूप में हुई है। वहीं इस घटना की जानकारी पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शव कब्जे में ले लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें