कल किसानों से मिलेंगे शिंदे-फडणवीस
इस बीच राज्य के मंत्री दादा भुसे और अतुल सावे ने किसान प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने कहा कि हमने उनके 14 मुद्दों पर चर्चा की। कई मुद्दों पर सहमति बनी। हमने विस्तार से चर्चा की। कई मामलों पर हमने अपनी स्वीकृति भी दी। हम सीपीआई और किसानों से मंत्रालय में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने का अनुरोध करते हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कल दोपहर तीन बजे मंत्रालय में किसानों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।