फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशाः मशहूर लोकगायिका सुनंदा पटनायक का निधन, मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

Mon, 20 Jan 2020 02:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
सुनंदा पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उड़िया लोक संगीत की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली मशहूर लोकगायिका सुनंदा पटनायक का रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

विज्ञापन


पटनायक का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिग्गज उड़िया कवि बैकुंठनाथ पटनायक की बेटी सुनंदा का जन्म सात नवंबर, 1934 को हुआ था और उन्होंने 14 साल की उम्र में 1948 में कटक के ऑल इंडिया रेडियो से गायन में अपने करियर की शुरुआत की थी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई प्रमुख हस्तियों ने दिग्गज गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन संगीत के लिए समर्पित कर दिया था और उनके योगदान ने उन्हें अमर बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा, "इस महान कलाकार के निधन से भारतीय संस्कृति ने एक उज्ज्वल व्यक्तित्व खो दिया है।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें