फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जूझ रहीं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ईशर जज अहलूवालिया का निधन

Sun, 27 Sep 2020 04:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईशर जज अहलूवालिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित ईशर जज अहलूवालिया का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। वह योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की पत्नी थीं। दंपती के दो बेटे पवन और अमन हैं।

विज्ञापन


ईशर अहलूवालिया 15 साल के लिए भारतीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (आईसीआरआईईआर) की अध्यक्ष थीं। पिछले महीने बीमार होने के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ईशर जज अहलूवालिया को अगस्त, 2005 में सालाना आम बैठक में अध्यक्ष चुना गया था। उनके शोधों ने भारत में शहरी विकास, औद्योगिक विकास, मैक्रो-आर्थिक सुधार और सामाजिक क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें