फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अभिनेत्री को किया था बदनाम, एक इंजीनियर ने फेसबुक पर डाली थी आपत्तिजनक तस्वीर

Sat, 02 Nov 2019 11:53 PM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला 
विज्ञापन
जयाप्रदा (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा को बदनाम करने के लिए पहले उनकी आपत्तिजनक तस्वीर कट पेस्ट कर पोर्न साइट पर डाली गई और इसके बाद उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया। हैदराबाद के एक व्यक्ति, जो इस मामले में आरोपी है, उसका कहना था कि यह फोटो आस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट ने डाली थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने अदालत में इस मामले की जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें यह बात कही गई है। पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद के इंजीनियर हरीश रेड्डी ने 2012 में फेसबुक पर यह आपत्तिजनक फोटो डाली थी। इसमें भारतीय अभिनेत्री का चेहरा किसी पोर्न स्टार के फोटो पर लगा दिया गया था। जयाप्रदा को 2013 में जब इस बात का पता चला तो उन्होंने दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू शाखा में मामला दर्ज करा दिया।

उस दौरान साइबर मामले ईओडब्लू ही देखती थी। पुलिस के नोटिस के बाद फेसबुक ने जवाब दिया कि यह फोटो हैदराबाद में बीएसएनएल के इंटरनेट से डाली गई है। बाद में वह फोटो डालने वाले का भी पता लगा लिया गया। दिल्ली पुलिस ने 2014 में आरोपी हरीश को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि यह फोटो आस्ट्रेलिया की किसी वेबसाइट ने तैयार की है।
विज्ञापन


उसी ने वेबसाइट पर वह फोटो डाली थी। हरीश ने कहा, उसने भी वेबसाइट से यह फोटो ली है। आरोप पत्र में पुलिस का कहना है कि जिस फेसबुक पर वह फोटो डाली गई थी, उसकी आईडी हरीश के नाम पर है। उसी के जी-मेल से वह अकाउंट चलता है। उसमें आरोपी का मोबाइल नंबर भी अटैच है। इन सबूतों से पता चलता है कि आरोपी ने ही जानबूझकर वह फोटो अपनी फेसबुक पर डाली थी। अब अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें