फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: नकली रेमडिसिविर की जांच में देरी, तीन वैज्ञानिक निलंबित

Sun, 03 Jul 2022 06:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

आधिकारियों के अनुसार, अब पता चला है कि निलंबित किए गए तीनों वैज्ञानिकों ने जानबूझकर रेमडिसिविर के गुणवत्ता परीक्षण में देरी की। एजेंसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन की बिक्री के मामले में जांच रिपोर्ट देर से देने पर सेंट्रल ड्रग लैब (सीडीएल) के तीन वैज्ञानिकों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा भारत के औषधि महानियंत्रक वीजी सोमानी को भी सख्ती बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन


सीडीएल दवा और टीकों की गुणवत्ता परखने के लिए भारत की सबसे बड़ी लैब है। आधिकारियों के अनुसार, अब पता चला है कि निलंबित किए गए तीनों वैज्ञानिकों ने जानबूझकर रेमडिसिविर के गुणवत्ता परीक्षण में देरी की। 

रिपोर्ट देने में की नौ माह देरी
इस लैब में दवाओं की गुणवत्ता रिपोर्ट समय पर दी जाती है और कोरोना काल में ये रिपोर्ट और जल्द दिए जाने के निर्देश थे। लेकिन इन वैज्ञानिकों ने नकली रेमडिसिविर से संबंधित रिपोर्ट 9 महीने की देरी से दी। जून 2021 को पंजाब पुलिस ने रोपड़ से निकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप पकड़ी थी। यह घटनाक्रम उस समय हुआ है जब केंद्रीय औषधि गुणवत्ता नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) में घूसखोरी के आरोप चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें