फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान हुई IAS टॉपर टीना, फेसबुक पर 35 से ज्यादा फर्जी अकाउंट

Tue, 17 May 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी टॉपर दिल्ली की टीना डाबी इन दिनों फेसबुक पर अपने नाम से बने फर्जी प्रोफाइल से खासी परेशान हैं। टीना डाबी के फेसबुक पर करीब 35 से ज्यादा फर्जी अकाउंट बन गए। इन अकाउंट से लगातार टीना को कोट करते हुए कई पोस्ट डाले गए हैं।
विज्ञापन


फर्जी अकाउंट से डाले गए फेसबुक पोस्ट में टीना डाबी के कई फोटो भी डाले गए जिनमें वे अपने परिजनों, पीएम मोदी और कुछ फोटो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भी डाले गए।कुछ एक पोस्ट में टीना टीवी चैनलों को साक्षात्कार देते हुए भी दिखाई दी हैं। फर्जी प्रोफाइल की जानकारी टीना डाबी को किसी से व्हाट्सएप पर दी।

टीना के एक फर्जी प्रोफाइल से पोस्ट में लिखा गया कि वह पीएम मोदी की प्रशंसक हूं और मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है। एक पोस्ट में लिखा गया कि क्या अंबेडकर को आदर्श बताने के लिए मैं विवश हूं, सिर्फ इसलिए कि वही एससी कैटिगरी से है? मैं बाबा साहेब की बड़ी प्रशसंक हूं?
विज्ञापन



इसके बाद सोमवार को टीना डाबी ने अपने वेरिफाइड अकाउंट से फेसबुक पोस्ट डाली कि मेरे फर्जी प्रोफाइल से जो भी पोस्ट किए गए हैं वह मेरे विचार नहीं हैं। इन फर्जी पोस्ट पर टीना डाबी ने लिखा कि 'मैंने अपने इंटरव्यू में कई बार कहा है कि यह बेहद निजि सवाल है। जहां तक पीएम मोदी और बाबा साहेब अंबेडकर की बात है तो दोनों का मैं सम्मान करती हूं। मुझे बेवजह विवादों में घसीटा जा रहा है, यह मेरे लिए बेहद दिल दुखाने वाला है।'

फेसबुक ने डी-एक्‍टिवेट किए अकाउंट
फर्जी प्रोफाइल को लेकर स्वयं फेसबुक ने टीना डाबी को ईमेल किया। फेसबुक की टीम ने उनको ईमेल के जरिए जानकारी दी कि यूजर्स की शिकायत पर उनके सभी फर्जी प्रोफाइल डी-एक्‍टिवेट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें