फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनानी का लाइसेंस लेकर नकली दवा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

Sat, 06 Oct 2018 02:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक और औषधि विभाग के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर भोजपुर थानाक्षेत्र के बहेड़ी ब्रह्मनान में नामचीन कंपनियों के नाम से नकली शक्ति वर्धक दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 80 लाख रुपये की बनी - अधबनी दवाओं के साथ पैकिंग, मशीन और उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


औषधि उपायुक्त आर पी पांडेय ने बताया कि बहेड़ी ब्रह्मनान में शुक्रवार शाम छापा मारकर मौके से दवाओं की ब्लिस्टर पैकिंग की मशीन पाम पैक , एसए-9 कैपसूल फिलिंग मशीन, और विभिन्न कंपनियों की नकली शक्ति वर्धक दवाएं मिलीं। वहां से सीलिंग मशीन के साथ ही दवाओं को पैक करने का सामान भी बरामद किया गया है। 

इन दवा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले साल्ट लिंडोकेन, पैराफिन वैबान भी बरामद किए हैं। दवा की सप्लाई यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा व पंजाब सहित कई राज्यों में करने के प्रमाण मिले हैं। इन प्रमाणों में बिल बुक, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य कागजात मिले हैं। इन दवाओं के सात नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें