फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः क्या शराब का सेवन रोक सकता है संक्रमण? पढ़ें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Fri, 13 Mar 2020 05:09 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सेनिटाइजर या हैंड रब में 60 से 70 फीसदी तक अल्कोहल
  • कोरोना सांस के संक्रमण से जुड़ी बीमारी है
  • - मांसाहार जैसी खाने की चीजों से नहीं पड़ता कोई असर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरस के संक्रमण से दूर रहने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और समय-समय पर हाथ धुलते रहने को ही सबसे बेहतर उपाय बताया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया में ऐसे संदेश भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि शराब के सेवन से भी कोरोना वायरस के खतरे से निबटा जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अर्धसत्य है। सच्चाई यह है कि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए सेनिटाइजर या हैंड रब में 60 से 70 फीसदी तक अल्कोहल होता है। इनसे हाथ धुलने पर अनेक प्रकार के कीटाणु और संक्रामक जीवों से रक्षा हो जाती है। लेकिन यह कहना बिल्कुल गलत है कि शराब के सेवन से कोरोना के वायरस से निबटा जा सकता है।
विज्ञापन

श्वांस से जुड़ी बीमारी

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में माइक्रो बॉयोलोजी की विशेषज्ञ डॉक्टर ज्योत्सना ने अमर उजाला को बताया कि कोरोना सांस के संक्रमण से जुड़ी बीमारी है। कोराना का वायरस सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर उसमें संक्रमण पैदा कर रहा है। संक्रमित हाथों को चेहरे तक लाने से इसीलिए रोका जा रहा है क्योंकि इससे वायरस नाक के संपर्क में आ जाता है और यह सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर लोगों को बीमार कर देता है। अगर कोई व्यक्ति सांस की बजाय मुंह से सांस लेता है तो यह संक्रमण मुंह के माध्यम से भी हो सकता है।

 

खाने से जुड़ी बीमारी नहीं

कोरोना श्वांस से संबंधित बीमारी है, इसलिए यह गलतफहमी भी दूर हो जानी चाहिए कि कोई पदार्थ खा लेने से कोरोना हो सकता है। इसमें मांसाहार भी शामिल है। कुछ जगहों पर संक्रमण से बचने के लिए लोगों के मांसाहार छोड़ने, मुर्गे-मुर्गियों को भारी संख्या में मारने की खबरें भी सामने आई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की अफवाहों से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और व्यक्ति अपनी मनचाही चीज खा सकता है। शराब का सेवन सीधे लीवर को प्रभावित करता है। लेकिन इस वायरस के लीवर को संक्रमित न करने के कारण शराब का सेवन वायरस से निबटने में मदद नहीं करेगा, उलटे यह लीवर को बीमार बना सकता है।

 

विज्ञापन

बचाव ही एकमात्र उपचार

कोरोना वायरस से निबटने के लिए कई जगहों पर प्रयोग किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई सीधी काट नहीं मिल सकी है। यही कारण है कि संक्रमण से बचाव ही कोरोना से बचने का सही रास्ता हो सकता है। इसके लिए जितना संभव हो, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की कोशिश की जानी चाहिए। समय-समय पर सेनिटाइजर, हैंड रब या साबुन से हाथ अच्छी तरह रगड़कर 20 सेकंड तक धुलते रहना चाहिए। घर से बाहर जाने पर वापस आने के बाद हाथों को अवश्य धुलें। हाथ मिलाने, गले मिलने की बजाय दूर से ही बात करना बेहतर है। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग यानी लगभग तीन फीट की दूरी से ही किसी से बात करनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें