फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध: फैब इंडिया ने दिवाली को जश्न-ए-रिवाज बताया, भारी विरोध देखकर डिलीट किया ट्वीट

Mon, 18 Oct 2021 08:49 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों का विरोध देखने के बाद फैब इंडिया ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है, लकिन लोग अब भी फैब इंडिया को बॉयकॉट करने की बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
फैब इंडिया ने ट्वीटर पर दिवाली को जश्न-ए-रिवाज बताया - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में त्योहारी सीजन की धूम के बीच लाइफस्टाइल के सामान बनाने वाली कंपनी फैब इंडिया अपने एक कैंपेन को लेकर विवादों में आ गई है। कंंपनी ने ट्विटर पर दिपावली के त्योहार को लेकर जश्न-ए-रिवाज के नाम से एक कैंपेन की शुरूआत की । कंपनी ने अपने इस कैंपेन को लेकर अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा - 'दिवाली का हम प्यार और प्रकाश के त्योहार के तौर पर वेलकम करते हैं, फैब इंडिया का जश्न-ए-रिवाज एक ऐसा कलेक्शन है, जो इंडियन कल्चर की खूबसूरती को दिखाता है।'
विज्ञापन


फैब इंडिया का यह ट्वीट कई लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। भाजपा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने लिखा की दिवाली जश्न-ए-रिवाज नहीं हैं, कंपनी की ओर से जानबूझकर यह दुस्साहस भरा कदम उठाया गया है। फैब इंडिया को इसका आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।     

भाजपा यूपी के प्रवक्ता प्रशांत उमरांव ने भी फैब इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि फैब इंडिया के कपड़े बहुत महंगे हैं धोने के बाद बेकार पड़ जाते हैं। लोगों को अब दूसरे ब्रांड में शिफ्ट होने की जरूरत है। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों ने कैंपेन के विरोध में ट्वीट किया। हालांकि लोगों का विरोध देखने के बाद फैब इंडिया ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है, लकिन लोग अब भी फैब इंडिया को बॉयकॉट करने की बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें