फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने माल्या का पासपोर्ट निलंबित किया

Sat, 16 Apr 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व‌िजय माल्‍या
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने उद्योगपति विजय माल्या का पासपोर्ट निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर माल्या के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। माल्या पर 17 बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज है और वो इस वक्त देश छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन


जांच में सहयोग नहीं करने की वजह से ईडी ने मंत्रालय से माल्या का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया था जिस पर कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय ने उसे निलंबित कर दिया। आईडीबीआई बैंक के 900 करोड़ रुपए के लोन के मामले में माल्या को पूछताछ में शामिल होने के लिए शनिवार को मुंबई में पेश होना था लेकिन वो नहीं आए।

इससे पहले भी उन्हें तीन बार पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे। माल्या पर किंगफिशर एयरलाइन के नाम पर बैंकों से कर्ज लेने और उसका अन्य जगहों पर इस्तेमाल करने का भी आरोप है। ईडी के अलावा सीबीआई व अन्य एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही है। पासपोर्ट निलंबित हो जाने के बाद भारत वापस लौटना माल्या की मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें